मुख्यमंत्री समेत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया में कराएगा प्रत्याशी का नामांकन
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेतृत्व करेंगे जनसभा को संबोधित
(भोपाल) RPKP INDIA NEWS मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व सोमवार 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर दतिया उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपना नामांकन दाखिल कराएंगे। तत्पश्चात दोपहर एक बजे किला चौक पर विशाल आमसभा आयोजित होगी।
जनसभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता आमसभा को संबोधित करेंगे।
