जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा विजयराघवगढ़, भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक, नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत; जगह-जगह लस्सी, फल व महाप्रसाद का हुआ वितरण
(विजयराघवगढ़) RPKP INDIA NEWS श्रद्धा भक्ति का अद्भुत संगम रथयात्रा महोत्सव में उमड़ पड़ा। प्रातःकालीन बेला में भगवान जगन्नाथ जी का महाभिषेक ब्रह्मर्षि डाॅ राघवेश दास वेदान्ती, वैष्णवाचार्य संत श्री नारायण स्वामी, आचार्य पं कृष्णदास पांडेय, पं केशवानंद तिवारी, वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया द्वारा वैदिक विधि विधान से सम्पन्न कराया। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी को रथारुढ़ कराया। स्वामी राजेश दास जी वेदांती जी द्वारा मंगल आरती कर परम्परानुसार नगर परिषद अध्यक्ष द्वय श्री मती राजेश्वरी हरीश दुबे, श्रीमती पलक नमित ग्रोवर ने प्रथम झाडू सोहनी सेवा की। भक्तों ने रथारुढ़ भगवान का जय जय जगन्नाथ जयघोष करते हुए नगर भ्रमण हेतु मुख्य मार्ग से नगर के श्रद्धालु भक्त जन व्यापारियों द्वारा भगवान की पूजन आरती पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

संकटमोचन चौक से मुख्य मार्ग होते हुए रथ यात्रा श्री रामहर्षण कुंज पहुंची जहां जगन्नाथ जी की भव्य आगवानी करते हुए पूजन वंदन किया गया।आजाद चौक से पंचमठा से रथयात्रा पुनः जगन्नाथ धाम पहुंची।

रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा जगह जगह लस्सी महाप्रसाद फल मीठा का वितरण किया। श्रीमती पलक नमित ग्रोवर द्वारा आयोजित भंडारे में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में तहसीलदार मनीष शुक्ला, सी एम ओ मनीष परते, पं प्रमोद मिश्रा,पं रामकिशोर पांडेय, पं रामाधार गौतम, शैलेन्द्र शुक्ला, अरविन्द बडगैंयां, श्याम तिवारी, अनिल शर्मा, तारा सिंह, डॉ अनिल मिश्रा, ब्रह्ममूर्ति तिवारी, देवेश मिश्रा, शिवकुमार पांडेय, विमलेन्दु पयासी, विपिन सोनी, प जागेश्वर मिश्र,अजय त्रिपाठी, हंसराज सिंह अवधराज तिवारी,ओ पी तिवारी,मनोज गुप्ता, संदीप मिश्रा,लक्ष्मण पांडेय, गुड्डू बडगैंयां, रामनारायण गर्ग, प्रमोद शुक्ला, प्रभुदयाल गर्ग, सुरेन्द्र दुबे, लक्ष्मी द्विवेदी, प्रहलाद तिवारी, जय तिवारी राकेश गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता, नीरज गुप्ता, यशेन्द्र सिंह बघेल, राजेन्द्र गर्ग, हरीराम चतुर्वेदी, राजेन्द्र गर्ग, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, माधुरी मिश्रा,बलराम गुप्ता,पद्मा ताम्रकार, सरमन गुप्ता, नारायण प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश बडगैंयां सहित हजारों क्षेत्रीय भक्तों की उपस्थिति रही।
