सेवा और समर्पण का सम्मान: भाजपा जिला कार्यालय मैहर में नव नियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का किया गया भव्य सम्मान अभिनंदन

मैहर (आरपीकेपी इंडिया न्यूज) मैहर, अमरपाटन और रामनगर नगरपालिका/नगर परिषदों में नव नियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के सम्मान में भाजपा जिला कार्यालय मैहर में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीनों नगर निकायों के कुल 14 नव नियुक्त एल्डरमैन पार्षदों को भाजपा का अंगवस्त्र, माता शारदा की चुनरी, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

नगरपालिका मैहर में 6 एल्डरमैन श्रीमती भक्ति शर्मा, सतविंदर सिंह सरना, कल्लू पाल,संजू जादवानी, रामराज पटेल “राजू”, तुषार अग्रवाल नगर परिषद अमरपाटन में 4 एल्डरमैन बृजभूषण मिश्रा श्रीमती अचला पांडेय, नरेंद्र अग्रवाल, मनीष ताम्रकार, एवं नगर परिषद रामनगर में 4 एल्डरमैन रामकरण पटेल, सुरेन्द्र गुप्ता, मनीष शुक्ला, राजेश अवधिया मनोनीत किए गए।

यह सम्मान कार्यक्रम मैहर भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला मैहर, अमरपाटन, रामनगर के ज्येष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह तिवारी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ हुआ। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने ने सभी उपस्थितों का स्वागत उद्बोधन किया। उन्होंने नव नियुक्त एल्डरमैन पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि”आप सभी का दायित्व अब और बढ़ गया है। नगर के विकास में अपने अनुभव और सुझावों से नगरपालिका एवं नगर परिषद को उत्तरोत्तर प्रगति के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्य निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से करें।

इस अवसर पर सभी नव नियुक्त पार्षदों को मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभी एल्डरमैन पार्षदों ने इस सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन, सांसद, विधायक, नगरपालिका एवं नगर परिषद के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया।उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र का विकास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी नव नियुक्त एल्डरमैन का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
             मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें