देवरी मझगंवा ग्राम पंचायत ने शासकीय बाल उद्यान का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किया

कैमोर (आरपीकेपी इंडिया न्यूज) जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी मझगंवा में शासकीय बाल उद्यान का नामकरण भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के नाम पर किया गया है। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती बिमला हजारी लाल गौतम के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस शासकीय बाल उद्यान का निर्माण पंचम वित्त आयोग (5वें वित्त) की राशि से कराया गया है। यह उद्यान क्षेत्र के बच्चों को सुरक्षित एवं मनोरंजक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

ग्राम पंचायत के अनुसार, आसपास के क्षेत्र में देवरी मझगंवा पहली पंचायत है जहाँ बच्चों के लिए विशेष रूप से शासकीय बाल उद्यान का निर्माण किया गया है। इस पहल से ग्रामीण बच्चों को खेलकूद एवं मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी तथा ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक अधोसंरचना के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया

✍️ ऋषि मिश्रा
         रिपोर्टर
RPKP INDIA NEWS

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें