भाजपा परिवार में व्यक्तियों का लगातार जुडना पार्टी के विश्वास का आधार : हेमंत खण्डेलवाल

भाजपा सरकारों की नीतियों से प्रभावित होकर समर्थन दे रहा हूं: कन्छेदीलाल कुशवाह

भोपाल (RPKP INDIA NEWS)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल को दतिया उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी कन्छेदीलाल कुशवाह ने बुधवार को भाजपा को समर्थन देने का पत्र सौंपा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य किया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी एवं समाजसेवी व्यक्तियों का भाजपा परिवार को लगातार समर्थन देना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों पर जनता का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है।

कन्छेदीलाल कुशवाह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को पत्र सौंपते हुए कहा कि मैंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासोन्मुखी नीतियों और गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर समर्थन दिया है। भाजपा ने कुशवाह समाज को हमेशा प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, विकास और सेवा की राजनीति करने वाली पार्टी है। यही कारण है कि देशभर में आमजन का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति बढ़ रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें