संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत हुआ दीपोत्सव

भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश भर में एक साथ हुआ दीपोत्सव

भोपाल (RPKP INDIA NEWS) भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 तक देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति एवं अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एड. रामस्वरूप शुक्रवारे सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्जवलित किए। प्रदेश कार्यालय सहित पूरे मध्यप्रदेश के 62 संगठनात्मक जिलों, 1313 मंडलों के लगभग 21 हजार स्थानों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज को नमन किया गया।

अभियान के अंतर्गत जिन स्थानों पर संत गुरु रविदास महाराज के मंदिर हैं, वहां विशेष रूप से दीप प्रज्ज्वलन किए गए। वहीं, जिन क्षेत्रों में मंदिर उपलब्ध नहीं हैं, वहां सार्वजनिक स्थलों पर संत रविदास महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मोहनी शाक्यवार, जिला महामंत्री मुकेश राय, चेतन भार्गव, प्रदीप शेखावत, अमर उंटवाल, एस.एल. वर्मा, सुश्री किरण रघुवंशी, नितिन मालवीय, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश भारती सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें