किसान आंदोलन भाजपा की नाकामी का सबूत, किसान कांग्रेस की चेतावनी- मूंग को MSP पर खरीदना होगा नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

भोपाल (RPKP INDIA NEWS) मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने कृषि मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी नाकामी का ठीकरा प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर फोड़ने की कोशिश न करें। रेत की जगह खेत की तरफ अपना ध्यान लगाएं।

श्री चौहान ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं, बिजली व खाद समय पर उपलब्ध नहीं है,मंडी में फसल का भाव नहीं मिल रहा है, यह सभी नाकामीयां कृषि मंत्री की हैं व जिम्मेदारी है। तीन लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ लेकिन तुलाई मात्र एक लाख मीट्रिक टन हुई। किसान को समर्थन मूल्य से नीचे गेहूं बेचने के लिए विवश हुआ। मूंग का समर्थन मूल्य 8776 रुपए है किंतु मंडी में 5000-5500 रूपए किसान से खरीद रहे हैं।

कांग्रेस के उर्जावान अध्यक्ष जीतू पटवारी जी गांव गांव जाकर किसान का दर्द साझा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 3 अगस्त तक मूंग की तुलाई शुरू नहीं हुई तो मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन होगा। लेकिन मूंग एक एक दाना खरीदना होगा अन्यथा किसान कांग्रेस आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक चलाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें