संत रविदास की 650वीं जयंती पर आयोजित होगा समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा

(कटनी)  संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अभियान के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अभियान के तहत प्रदेश, जिला एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित होंगी। मंगलवार 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे रवीन्द्र भवन, भोपाल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए पावन कलश रवाना किए जाएंगे। संबंधित जिलों द्वारा कलश को सम्मानपूर्वक जिला मुख्यालय तक लाने की व्यवस्था की जाएगी।20 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होगा कलश वंदन  जिले में गुरुवार 20 अगस्त को कलश वंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पावन कलश को कलश रथ के माध्यम से स्थानीय रविदास मंदिरों एवं ग्राम स्तर तक ले जाया जाएगा। 20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले में निर्धारित मार्गों पर कलश रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए कलेक्टर श्री तिवारी ने मार्ग, पड़ाव, समय-सारणी एवं स्थानीय कार्यक्रमों की कार्ययोजना पहले से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के दौरान जिला एवं ग्राम स्तर के साथ ही चिन्हित स्थानीय मंदिरों में सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय संतों, गुरुओं, समाज के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगी समरसता यात्रा “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” का आयोजन 5 अक्टूबर से 5 नवंबर के मध्य किया जाएगा। डेरा सचखंड, बल्लन (जालंधर) से प्रारंभ होने वाली यह यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। प्रमुख पड़ावों पर यात्रा का भव्य स्वागत, समरसता संकल्प, समरसता गोष्ठी तथा समता, सेवा, सामाजिक न्याय एवं बेगमपुरा के आदर्श समाज के संदेश पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसी क्रम में 18 से 31 अगस्त तक संत संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत संतों एवं गुरुओं को अभियान के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी देकर सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।विभागों को सौंपे गए दायित्व नगरीय क्षेत्रों में अभियान का नोडल नगर निगम आयुक्‍त तपस्‍या परिहार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर होंगी। जिला मुख्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग भी आवश्यक समन्वय करेगा।

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा जन अभियान परिषद द्वारा जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। संस्कृति विभाग अभियान से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन एवं समन्वय की कार्यवाही करेगा।

कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय संतों एवं गुरुओं, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं तथा नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें