समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा 20 अगस्त से 10 सितम्बर तक
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का अगला शिविर 21 अगस्त को मझगवां में समय-सीमा प्रकरणों की बैठक सम्पन्न
(सतना) संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर श्री गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा के तहत 20 अगस्त से 10 सितम्बर तक राज्य स्तर और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अभियान के तहत शुक्रवार 21 अगस्त को जिले के विकासखण्ड मझगवां में शिविर, निरीक्षण भ्रमण, जनसंवाद होगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सतना में संपन्न समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में अब तक सम्पन्न हुए 2 शिविरों की अनुवर्ती कार्यवाहियों की समीक्षा की। इस मौके पर एसडीएम एलआर जांगडे, राहुल सिलाडिया, सुमेश द्विवेदी, सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की निर्धारित गतिविधियों में विभागों द्वारा की गई अनुवर्ती कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण के सूचकांकों को अपडेट रखने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम की समीक्षा में सैम बच्चों की भूख की जांच रिपोर्ट में चित्रकूट, नागौद, रामपुर बघेलान, सतना शहरी की स्थिति ठीक नहीं पाये जाने और दस्तक अभियान में कमजोर प्रगति होने पर कलेक्टर ने महिला विकास और स्वास्थ्य विभाग के अमले की संयुक्त समीक्षा बैठक हर 15 दिन में करने के निर्देश दिये। खाद उर्वरक वितरण में उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में डीएपी खाद कम प्राप्त हो रही है। जितनी भी मिल रही है। उसे समितियों में भेजा जा रहा है, अन्य फास्फेटिक और यूरिया की जिले में कोई कमी नहीं है। जिले में कुल 25 हजार एमटी यूरिया की आवश्यकता होगी। 7 हजार एमटी यूरिया अभी उपलब्ध है।
उर्वरकों की रेगुलर सप्लाई बनी हुई है। जिले में कुल 85 सहकारी समितियां खाद का वितरण कर रही है। ऐसी कोई भी सोसायटी नहीं है। जिसमें 10 एमटी खाद से कम उपलब्धता हो। उप संचालक ने बताया कि ई-विकास पोर्टल बंद होने से पूर्व परम्परा के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के दौरी सागर बांध और पंचायत ग्रामीण विकास की विकसित भारत जी राम जी योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण योजनाओं में भूमि संबंधी रूकावट होने पर टीएल की बैठक में जनपद सीईओ संज्ञान में लायें। जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने नामांकन और पाठय-पुस्तक वितरण की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 76 हजार बच्चों की अपार आईडी बनानी है। जिसमें 7 हजार के लगभग अपार आईडी बन गई है।
अपार आईडी बनाने के कार्य में और तेजी लाने कलेक्टर ने सभी एसडीएम को स्कूल प्राचार्य, बीआरसीसी, जन शिक्षकों की बैठक लेकर समीक्षा करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि कामन सर्विस सेंटर और ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से जन शिक्षक स्कूल स्तर पर अपार आईडी बनाने का कार्य कराये। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में वर्ष 2024-25 तक की पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिये गये। फार्मर रजिस्ट्री में बताया गया कि सभी तहसीलों में 17 दिनों में 1800 फार्मर रजिस्ट्री की गई है। कलेक्टर ने रघुराजनगर तहसील शहर की फार्मर रजिस्ट्री की गति बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पटवारीवार समीक्षा करें। कलेक्टर ने कहा कि अगले सप्ताह स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। आजीविका मिशन शहरी और ग्रामीण में अपडेट कराये। सीएम हेल्पलाइन में राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि कोठी तहसीलदार की परफारमेंस अत्यंत कमजोर है। उन्होंने निम्न गुणवत्ता के साथ शिकायतें बंद करने पर नायब तहसीलदार रमेश कोल को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिवस की वेतन काटने के निर्देश दिये।
