आर्थिक आधार पर आरक्षण पूरे देश में लागू हो, ताकि हर वर्ग के गरीब को मिले लाभ : पुष्पराज सिंह

पन्ना। RPKP INDIA NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पराज सिंह मीना ‘राजे’ ने देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से समस्त देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आरक्षण का आधार केवल जाति न होकर आर्थिक स्थिति होना चाहिए, ताकि समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद को उसका हक मिल सके। उनके इस राष्ट्रव्यापी आह्वान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और देखते ही देखते लाखों लोग उनके इस विचार के समर्थन में उठ खड़े हुए हैं।

सभी जाति और धर्म के गरीबों को मिलेगा लाभ: पुष्पराज सिंह

अपने बयान में पुष्पराज सिंह मीना ने स्पष्ट किया कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, “इस व्यवस्था से सिर्फ सामान्य वर्ग (General Category) के लोगों को ही लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि देश में रहने वाले जितने भी जाति, मजहब और धर्म के लोग हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े हैं, उन सभी को इसका सीधा फायदा मिलेगा।” उन्होंने इसे देशहित में एक जरूरी कदम बताते हुए सभी नागरिकों से एकजुट होने की अपील की।

जनता का मिला अभूतपूर्व समर्थन

पुष्पराज सिंह मीना के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया और ग्रामीण अंचलों में उनके पक्ष में माहौल गरमा गया है। देश और प्रदेश के लाखों युवाओं, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों ने उनके इस प्रगतिशील दृष्टिकोण का स्वागत किया है। समर्थकों का कहना है कि पुष्पराज सिंह ने दलगत और जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में एक वास्तविक और व्यावहारिक मांग उठाई है, जिससे समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब व्यक्ति का कल्याण संभव हो सकेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें