संत श्री रविदास जी की यात्रा का खितौली में भव्य स्वागत, समरसता का दिया संदेश

खितौली। RPKP INDIA NEWS

ग्राम पंचायत खितौली में संत शिरोमणि श्री रविदास जी की यात्रा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए संत श्री रविदास जी के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता का मार्ग दिखाया, जिसे आत्मसात करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं खितौली मंडल प्रभारी सतीश तिवारी, जिला मंत्री राजेश पटेल, डारेश्वर पाठक, मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, सरपंच सुकसेन सिंह, उप सरपंच मिथलेश त्रिपाठी, प्रहलाद सोनी, संतोष सोनी, संतोष सिंह क्षत्रिय, प्रदीप चौधरी, दिनेश यादव, शेख मकबूल, डोमारी चौधरी, काशी चौधरी, संदीप मिश्रा, रामजी गिरी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यात्रा के स्वागत एवं कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें