राहुल गांधी द्वारा सनातन धर्म के निरंतर अपमान पर कन्हैया तिवारी ने की कड़ी भर्त्सना

राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने लगाया आरोप- चुनाव के समय फिर क्यों हिन्दू बनने का ढोंग करते हैं राहुल गांधी!

जबलपुर। RPKP INDIA NEWS

जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला है। श्री तिवारी ने कहा कि “राहुल गांधी की प्रवृत्ति बन गई है सनातन धर्म को अपमानित करने की। राहुल गांधी योजनाबद्ध तरीके से सनातन धार्मिक स्थलों, मान बिन्दुओं और हिन्दू धर्मावलंबियों को अपमानित कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का ठेका ले रखा है।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि कांग्रेस और राहुल गांधी धर्मनिरपेक्ष हैं तो क्यों सिर्फ हिन्दू धर्म को ही टारगेट किया जाता है? कांग्रेस फिर मुसलमान और ईसाई धर्म पर कभी क्यों नहीं बोलते या कोई टीका टिप्पणी क्यों नहीं करते? बिना सनातन धर्म के धर्मग्रंथों को पढ़े, बिना समझे उन पर ऐसी ओछी टिप्पणी कर अपमानित करना ही उनके एजेंडे में शामिल है, जो कि देश के बाहर से संचालित हो रहा है, उनके क्रियाकलापों पर नजर रखने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर मौजूद हिंदू कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी अब यह सोचना चाहिए कि हम हिंदू हैं और राहुल गांधी हिंदू धर्म पर ही हमेशा अपमानजनक और अनर्गल बातें करते रहते हैं।

ऐसे में समस्त सनातन प्रेमी हिंदुओं को या तो कांग्रेस को छोड़ देना चाहिए या उन्हें वोट नहीं देने का संकल्प लेना चाहिए। सनातन धर्म का अपमान देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें