मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा एमपी नगर थाने में सौंपा गया ज्ञापन

भोपाल। RPKP INDIA NEWS

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, जिला भोपाल के तत्वाधान में एम.पी. नगर थाना भोपाल में ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति भाजपा एवं आरएसएस समर्थित तत्वों द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार और उनके कार्यक्रम स्थल का कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने की अमानवीय व छुआछूत सूचक घटना के विरोध में दिया गया है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा आरएसएस की इस मनुवादी मानसिकता की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई तथा एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की।

इनकी रही उपस्थिति:

प्रदीप अहिरवार – प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग), अविनव बारोलिया – प्रदेश प्रवक्ता, मुकेश बंसल – प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी, रमेश चंद्र बकोरिया – प्रदेश संगठन महामंत्री, जगदीश रोहर – प्रदेश सचिव, महेश वर्मा – प्रदेश सचिव,नीरज चंडाले – जिला अध्यक्ष, दिलावर ओसवाल, शुभम इंद्रसे, केशव चौहान, रूपेश रमन, अमित बेबी, रवि, प्रिंस, करन, आशीष सहित विभाग के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें