आरक्षण एवं यूजीसी संशोधन के विरोध में सवर्ण समाज कैमोर की समन्वय बैठक आयोजित

मुरलीधर मंदिर में जुटे विभिन्न सवर्ण समाजों के प्रतिनिधि, आगामी आंदोलन की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

कैमोर। RPKP INDIA NEWS

आरक्षण एवं यूजीसी के प्रस्तावित संशोधन के विरोध को लेकर सवर्ण समाज कैमोर की प्रथम समन्वय बैठक वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से मुरलीधर मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सवर्ण समाजों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में ब्राह्मण समाज से वरिष्ठ मार्गदर्शक सत्यवान तिवारी, रामानुज गर्ग, विकास पांडे, पंडित ओमप्रकाश मिश्रा एवं पित्रेश पांडे उपस्थित रहे। वहीं क्षत्रिय समाज से ठाकुर संजय सिंह, वायू नंदन चौहान, प्रतिपाल सिंह, अनूप सिंह बघेल एवं मनमोहन सिंह ने सहभागिता की।
वैश्य (कसौधन) समाज से राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, कमलदास गुरु एवं श्याम गुप्ता तथा कायस्थ समाज से अनिल निगम एवं अमित निगम बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने सवर्ण समाज के एकजुट होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति, संगठन की मजबूती तथा समाज को जागरूक करने सहित विभिन्न सुझावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों के विचारों और सुझावों को भी बैठक में शामिल किया गया।

5 सितंबर को होगी अगली बैठक

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 सितंबर 2026, शनिवार को पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान सभी समाजों के लोगों से आग्रह किया गया कि वे समाज में जागरूकता फैलाते हुए अधिक से अधिक लोगों को आगामी बैठक में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि प्रस्तावित कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सफल बनाया जा सके।

बैठक में राजकुमार गौतम, सुनील गौतम, बलराम पांडे, राकेश मिश्रा, विवेक तिवारी, चंद्रकांत त्रिपाठी, राजेंद्र दुबे, अजय गौतम, संदेश उपाध्याय, धर्मेंद्र पांडे, दिलीप बडगैंया, प्रमोद मिश्रा, सुरेंद्र पांडे, विशाल पांडे, तरुण पांडे, राधेश्याम पांडे, कोमल द्विवेदी, सतीश तिवारी एवं विनोद त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश गौतम ने किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों एवं समाज के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें