सवर्ण समाज कैमोर की बैठक में UGC संशोधन वापसी और आरक्षण सुधार की मांग
श्री मुरलीधर मंदिर में आयोजित बैठक में समाजजनों ने लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपने और आंदोलन की रूपरेखा बनाने पर बनी सहमति
कैमोर। RPKP INDIA NEWS
सवर्ण समाज कैमोर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज श्री मुरलीधर मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े सवर्ण बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान UGC संशोधन को वापस लेने तथा आरक्षण व्यवस्था में सुधार (आरक्षण रिफॉर्म) की मांग को लेकर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उक्त मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किए जाने की आवश्यकता है। बैठक में आगामी आंदोलन को लेकर सुझाव भी लिए गए तथा शीघ्र ही प्रदर्शन की तारीख निर्धारित करने की बात कही गई। संभावित रूप से 05 सितंबर 2026 को प्रदर्शन आयोजित किए जाने पर विचार किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि आगामी बैठक में सुनिश्चित की जाएगी।

समाजजनों ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से अपील की कि जो बंधुवर किसी कारणवश आज की बैठक में शामिल नहीं हो सके, वे आगामी बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित हों। बैठक में शामिल सभी सदस्यों से अपने अन्य समाजबंधुओं को भी बैठक एवं आगामी कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया।
बैठक में समाज की एकजुटता बनाए रखने और आगामी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
