चित्रकूट में विद्युत व्यवस्था बहाली का कार्य जारी, 189 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति हुई बहाल

(सतना)  चित्रकूट वितरण केंद्र अंतर्गत अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण प्रभावित विद्युत व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा त्वरित गति से बहाली एवं ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई है। पर्यटक तिराहा में 315 केवीए एवं 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों की विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक चालू कराई गई। वहीं पुरानी लंका में खराब 100 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिसके बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।

इसी प्रकार नयागांव पुराने थाने के पास खराब 100 केवीए ट्रांसफार्मर को भी बदलकर विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। इन कार्यों के फलस्वरूप कुल 189 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन पुनः चालू कर दिए गए हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल होने के साथ संबंधित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी पुनः चालू कर दी गई है। इससे आमजन के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को रात्रि में आवागमन में सुविधा मिल रही है।

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद चित्रकूट वितरण केंद्र की टीम द्वारा लगातार मैदानी स्तर पर कार्य करते हुए विद्युत व्यवस्था को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा जनसुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। नयागांव एरिया में अस्थाई पेयजल सप्लाई चालू करने हेतु बोर वेल में मोटर डाली जा रही है जिसे सप्लाई लाइन से कनेक्ट करके पेयजल व्यवस्था चालू की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें