कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने ग्राम बुढेरूआ-जरियारी मार्ग स्थित ग्रामों के नागरिकों से आवागमन के लिए परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की अपील की

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने क्षतिग्रस्त सेतु का निरीक्षण किया

(मैहर)  कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह ने गुरुवार दोपहर मैहर तहसील के ग्राम बुढेरूआ-जरियारी मार्ग पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नहर किनारे निर्मित सेतु का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर क्षतिग्रस्त सेतु वाले मार्ग का उपयोग ना करने और परिवर्तित मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए करने की अपील की।
उन्होंने परिवर्तित मार्ग पर आवश्यक रख रखाव करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने क्षतिग्रस्त सेतु पर आवश्यक बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सेतु का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए और कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें