जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के दिये निर्देश जनसुनवाई में 155 आवेदन हुये प्राप्त

(टीकमगढ़) शासन के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री कुशल सिंह गौतम ने संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एलडीएम लीड बैंक श्री कैलाश आर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जनसुनवाई में 155 आवेदनों पर हुई सुनवाई  जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 155 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें