पेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पेसा मोबिलाज़र्स रहीं इन बहनों ने उन्हें फिर से इसी पद पर नियुक्ति देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा कानून के तहत चलाई गई यह केंद्र सरकार की योजना थी। जिसे केंद्र सरकार ने ही बंद किया है। परंतु प्रदेश के सभी पेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति संवेदना और सद्भावना रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय को पत्र प्रेषित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन बहनों को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और वित्त विभाग मिलकर पेसा मोबिलाइज़र्स की बेहतरी के लिए संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर समस्या निवारण का काम कर रहे हैं। शीघ्र ही कोई न कोई सकारात्मक समाधान निकलकर सामने आएगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री नीरज मंडलोई, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क श्री अरविंद दुबे, अन्य अधिकारी, भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, पेसा मोबिलाइज़र्स संघ के अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुमार कोड़ापे एवं पेसा मोबिलाइज़र्स बहनें उपस्थित थीं।
