जन विश्वास अभियान के तहत संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने जबलपुर जिले के कटंगी में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण
विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से ली जानकारी; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
इसके बाद संभागायुक्त श्री सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में उपचार के लिए आए मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, एएनसी पंजीयन तथा मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाइयों की सतत उपलब्धता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएँ।
भ्रमण के दौरान संभागायुक्त द्वारा जनहित उपभोक्ता महिला भंडार द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्न के स्टॉक का सत्यापन कराने तथा राशन वितरण पंजी का विधिवत संधारण सुनिश्चित कराने के निर्देश संयुक्त आयुक्त सहकारिता जबलपुर संभाग को दिए।
