सेवा संकल्प अभियान 2026 में आशीर्वाद के दीपों की रोशनी से जगमगाया सतना जिला

जिले भर में प्रज्ज्वलित हुए साढे तीन लाख से अधिक दीप सतना शहर के व्यंकटेश लोक परिसर में सजी 20 हजार से अधिक दीपों की अद्भुत श्रृंखला

(सतना)  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की अविरल सेवा-संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार की शाम जिले भर में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में सतना जिले के प्रमुख आईकोनिक, सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक आशीर्वाद का दिया के कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी प्रकार नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड तथा ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक दीप प्रज्जवलन तथा योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों ने अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दिया प्रज्जवलित किया। अभियान के तहत दीपों का प्रज्ज्वलन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें