एसीसी कैमोर में आयोजित उद्यमी संवाद में कलेक्टर ने उद्योगपतियों से की उद्योगों की समस्याओं, निर्यात एवं विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा
(कटनी) – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत एसीसी कैमोर में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्थानीय उद्यमियों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उद्योगों के संचालन में आ रही समस्याओं, चुनौतियों एवं भविष्य की योजनाओं पर संवाद किया।

संवाद के दौरान निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने, औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने और उद्योगों के विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री तिवारी ने उद्योगों के सर्वांगीण विकास के लिए उद्यमियों से सुझाव भी लिए तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में एसपी श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, डीएफओ श्री गर्वित गंगवार, महाप्रबंधक जिला उद्योग सहित एसीसी कैमोर के वरिष्ठ प्रबंधक एवं क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।

