जैविक हाट में नागरिकों ने खरीदे प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पाद
बरगी विधायक नीरज सिंह ने की किसानों से चर्चा
जैविक हाट में नींबू, परवल, केला, पपीता सहित विभिन्न प्रकार की जैविक सब्जियां एवं फल, अनाज, मक्का और दूध से बने उत्पाद उपलब्ध रहे। इसके अलावा मिलेट्स आटा, कुकीज, अचार और अन्य मूल्य संवर्धित उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे गए। नागरिकों ने इन उत्पादों की खरीदारी की, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिला।
जैविक हाट के सफल आयोजन की जिम्मेदारी इस बार सिहोरा कृषि विभाग की थी। हाट का संचालन अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनीषा पटेल एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे एस राठौर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कृषि विस्तार अधिकारी मीना जाटव, साक्षी तिवारी, प्राची बर्मन, अदिति सिंह, काजल पांडे, सुमित पाटकर, अदिति राजपूत एवं शरद दाहिया, ऐटीएम साहब पटेल एवं साक्षी ओझा का योगदान रहा।
