कैनवास पर उभरा सेवा संकल्प अभियान, रंगों में दिखा विकसित भारत का सपना

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत@2047 की कल्पना को दिया आकार

(सीधी) शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कैनवास पर रंगों के माध्यम से सेवा, जनकल्याण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत@2047 की परिकल्पना को जीवंत रूप दिया।]

विद्यार्थियों की कलाकृतियों में कहीं स्वच्छ एवं सुंदर भारत की तस्वीर उभरी तो कहीं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक सहभागिता भी इसकी महत्वपूर्ण आधारशिला हैं।

प्राचार्य डॉ. गीता भारती के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जोड़ना रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा भावना को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में संदीप कुमार साकेत ने प्रथम, लक्ष्मी दहिया ने द्वितीय एवं सूर्यवती जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुषमा शुक्ला ने किया। अंत में डॉ. रेनू सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें