rpkpindianews.com

देव उठनी एकादशी के पावन पर्व पर मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में संत मण्डल द्वारा 11 हजार दीपदान, पंच महाआरती, भजन संध्या सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमरकंटक के इतिहास में संत मंडल के नेतृत्व एवं जन-सहभागिता से आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं मंत्रमुग्ध करने वाला था। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली सपत्नीक आयोजन में मुख्य यजमान के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अमरकंटक, पेण्ड्रा, राजेन्द्रग्राम, अनूपपुर,कोतमा, बिजुरी, डिण्डोरी, बुढार, शहडोल के लोगों ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया। देवउठनी एकादशी- तुलसी विवाह अवसर पर अमरकंटक संत मण्डल द्वारा नर्मदा उद्गम के रामघाट के दक्षिण तट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्रद्धालुओं द्वारा रामघाट को रंगोली,पुष्पमाला,रंगीन बिजली की लाईट से सजावट कर कार्यक्रम को अत्यंत मनोहारी बनाया गया था। शायं 5 बजे से शुरु हुआ कार्यक्रम रात्रि 9 बजे तक चला। दीपदान और पंच आरती से पूर्व भजन कीर्तन , वैदिक मंत्रोच्चारण कर नर्मदाष्टक से नर्मदा मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। मृत्युंजय आश्रम के वेदपाठी शिष्यों द्वारा सस्वर पाठ किया गया। इसके पश्चात नर्मदा तट के रामघाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलन के साथ दीपदान करते हुए काशी के आचार्यों द्वारा पंच महाआरती की गयी। सांस्कृतिक आयोजन से मंत्र मुग्ध हुए लोग अमरकंटक संत मंडल के द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल पेंड्रा रोड, कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक, सरस्वती शिशु उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक के छात्र-छात्राओं ने कला का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। दस सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस दल ने किया अवलोकन जिले में दस सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस दल भ्रमण पर है। नर्मदा तट पर आयोजित दीपदान-पंच आरती कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस दल भी शामिल हुए। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने श्रद्धाभाव से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि सभी के सहयोग से ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है। इसे प्रतिवर्ष सभी के सहयोग से मनाया जायेगा। नर्मदा स्वच्छता का दिया संदेश दीपदान महोत्सव के पूर्व संत मंडल के पूज्य संतों ने नर्मदा जी में स्वच्छता अभियान चलाया। संतों द्वारा नर्मदा जी में उतर कर लगभग तीन घंटे श्रमदान कर नदी और घाट की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया गया।

उज्जैन पदस्थ रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साझा किये अपने अनुभव (भोपाल)  उज्जैन में सिंहस्थ…

Share this:

देव उठनी एकादशी पर नर्मदा उद्गम अमरकंटक के रामघाट पर प्रज्ज्वलित किए 11 हजार दीप

पंच महाआरती, दीप दान के साथ भजन और सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन संत-महात्माओं ने…

Share this:

आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है संगीत – राज्य मंत्री श्री लोधी

दो दिवसीय पं. नन्दकिशोर शर्मा स्मृति समारोह का किया शुभारंभ पहले दिन अनुश्रुति वृंद, विदुषी…

Share this:

माई भारत अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं शिक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

(मैहर) नेहरू युवा केंद्र सतना, सेवा वाहिनी समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना मैहर के सहयोग…

Share this:

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें सदन में पारित निर्णयों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को दिए निर्देश

(कटनी)  निगमाध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा निगम सम्मिलन दिनांक 16.07.2024 में लिए गए निर्णयों के क्रियांनवयन…

Share this:

निगमायुक्त नीलेश दुबे ने की राजस्व वसूली की समीक्षा

कर वसूली में प्रगति न लाने वालों पर होगी कार्यवाही-आयुक्त (कटनी) निगमायुक्त नीलेश दुबे ने …

Share this:

कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाती नमो ड्रोन दीदी योजना

“नमो ड्रोन दीदी योजना, पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने…

Share this:

थाना प्रभारी माधवनगर ने शिकागो शाला के वार्षिकोत्सव में यातायात नियमों पर किया संवाद

(कटनी) थाना माधवनगर के प्रभारी अनूप सिंह ने शिकागो शाला में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्रों…

Share this:

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर मैराथन दौड उपरांत विशेष सप्ताह का समापन

(राजगढ़़) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की…

Share this:

किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विद्यार्थी इच्छाशक्ति मजबूत रखें, लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोटा में…

Share this:

{बाल दिवस विशेष} बाल प्रज्ञान: बालमन का सुन्दर विश्लेषण, बादल प्यारे गीत सुनाते। बच्चे मिलकर धूम मचाते॥

(कोटा, राजस्थान) सन् 1989 में हरियाणा में जन्मे डॉ. सत्यवान सौरभ बालसाहित्य के एक सुपरिचित…

Share this:

यह भी देखें