विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने स्वयं की निधि से उपलब्ध कराई ऑक्सीजन मशीन
(बरही) बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने प्राकृतिक हवा को ऑक्सीजन में परिवर्तित कर ऑक्सीजन बनाकर प्रदाय की जाने वाली ऑक्सीजन कंवेन्ट्रेटर मशीन खण्ड चिकित्सा अधिकारी राममणि पटेल के सुपुर्द की। बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मशीन थी जिसके कारण मरीजो को घण्टो इंतजार करना पड़ता था। इस समय कोरोना काल मे यह मशीन जीवन रक्षक मशीन है। विधायक कार्यालय बरही एवं संजय पाठक फ्रेंड ग्रुप के द्वारा यह मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही को सुपुर्द की गई जिसमे पी.डी.ताम्रकार , कैलाश कचेर , डॉ पीयूष तिवारी डॉ जगदीश गुप्ता, इकबाल पवार, कुलदीप तिवारी, मोहन यादव उपस्थित रहे।

