कटनी जिले में 1 अप्रैल से 28 अप्रैल 12 हजार 643 लोगों को वितरित की गई रोग प्रतिरोधात्मक औषधि

( कटनी ) – जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुष औषधियों का सेवन कराया जा रहा है। जिला आयुष विभाग द्वारा आयुष औषधालयों के माध्यम से इन दवाओं का वितरण विभागीय अमले द्वारा किया जा रहा है।

आयुष विभाग के माध्यम से 28 अप्रैल को जिले में 1428 नागरिकों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपेथी औषधियां वितरित कराई गई हैं। जिसमें 441 लोगों को 1.400 किलोग्राम चिकटु चूर्ण एवं 3.430 किलोग्राम संशमनी वटी का वितरण विभागीय अमले द्वारा किया गया है। इसी प्रकार 987 व्यक्तियों को 204 ड्रम आर्सेनिक एल्बम 30 होम्योपैथी दवा भी वितरित की गई है। आयुष विभाग द्वारा यह आयुष औषधियां 5 से 10 दिवसों के लिये प्रति व्यक्ति उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जिले में कुल 12 हजार 643 व्यक्तियों को इन औषधियों का निःशुल्क वितरण आयुष विभाग द्वारा किया गया है। जिसमें शहरी क्षेत्र में 559 व्यक्तियों को आयुर्वेदिक औषधियां तथा 1971 हितग्राहियों को होम्योपैथी औषधि वितरित की गई है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 2188 नागरिकों को आयुर्वेद औषधि तथा 7925 नागरिकों को होम्योपैथी दवायें निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं जिले में बाहर से आये कुल 44 श्रमिकों को भी इन दवाओं का वितरण किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें