कोरेाना संक्रमण काल के दौरान भी नगर की सफाई व्यवस्था में जुटे स्वच्छता दूत

( कटनी ) – कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा कोरोना काल में नागरिकों को निगम की सेवाओं को सुगमता से उपलब्ध कराने कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रुम के टोल फ्री नंबर के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण के साथ ही दो पालियों के माध्यम से नगर की सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। साथ ही सैनेटाइजेशन के माध्यम से नगर को साफ एवं संक्रमण मुक्त रखने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

निगम के स्वच्छता दूत कोरोना महामारी के दौरान भी पूर्व की ही भांति दो पालियों में नगर की सफाई व्यवस्था में निरंतर जुटे हुए है। स्वच्छता दूतों द्वारा विगत रात्रि बस स्टेण्ड के संपूर्ण परिसर सहित आडिटोरियम पहुंच मार्ग, मैकेनिक लाईन, रविदास चैराहा, पन्ना मुख्य मार्ग, सायना स्कूल पहुच मार्ग झिझरी, बरही रोड, सहित नगर के अन्य स्थलों के मुख्य मार्गो की सफाई का कार्य कराया गया।

प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के दौरान ट्रांसपोर्टनगर सब्जी मंडी परिसर, इंदिरा नगर की सार्वजनिक सडकों एवं गली नंबर 5 की नालियों की सफाई, नदीपार स्थित मुक्तिधाम परिसर, मिशन चैक, दिव्यांचल कोविड केयर सेंटर, एम.जी.एम. हस्पिटल के बायोमेडिकल कचरे के उठाव का कार्य, माधवनगर मुक्तिधाम परिसर, कावस जी वार्ड शमशाम भूमि रोड, सी.एल.पी पाठक वार्ड में विभिन्न गलियों की सफाई सहित कावस जी वार्ड नेन्सी स्कूल के सामनें राजू गुप्ता एवं रवि पंडा के मकान के सामनें वाली नाली की सफाई सहित नगर के अन्य वार्डो की सडकों एवं नाले नालियों की सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया।

नगर की सफाई व्यवस्था सुदृण व सुचारू बनी रहे इसके लिये नगर के विभिन्न वार्डो मंे रोजाना डोर टू डोर कचरे के संग्रहरण का कार्य किया जा रहा है। वहीं नागरिको को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों को अपनाने और लॉकडाउन का पालन करने तथा घरों पर ही रहने की उद्घोषणा का कार्य निगम वाहनों के माध्यम से कराया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें