कोरोना वॉरियर्स गोलू, रमन, संदीप और आकाश मुस्तैदी से निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी
कोरोना हारेगा, कटनी जीतेगा
(कटनी) – कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर बेहतर व्यवस्थायें उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने 30 अप्रेल की रात्रि 12 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। वहीं आम जन की सुविधा एवं शहर की सफाई व्यवस्था के मद्देनजर निगम के स्वच्छता दूत पूर्व की भांति सदैव तत्पर है। शहर के स्वच्छता दूतों द्वारा दो पलियों में जिसमें प्रथम पाली दिन में तथा रात्रिकालीन नगर की साफ सफाई की जा रही है ताकि शहर की स्वच्छता बरकार रख कर शहर को संक्रमण मुक्त रखा जा सके।
आपदा और महामारी की इस घड़ी में हमारे कोरोना योद्धा और ज्यादा महत्पूर्ण हो जाते है, जो वर्तमान परिस्थितियों मंे उन स्थानों की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे है, जहां संक्रमण की संभावनायें ज्यादा हैं।
इन्ही कोरोना वॉरियर्स में शामिल हैं गोलू, रमन, संदीप और आकाश। ये सभी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ ही लोगों को स्वच्छ वातावरण देने की दिशा में जुटे हुये हैं। इनके द्वारा मुक्तिधाम की साफ-सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। इनके द्वारा प्रतिदिन मुक्तिधाम परिसर की साफ सफाई की जाती है। इन सभी कोरोना वॉरियर्स ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि हम नहीं चाहते कि कोई यहां आये। हम चाहते है कि सभी स्वस्थ्य रहे, और कोरोना हारे। हमारा आग्रह है आपके लिए हम सडकों पर है तथा नगर की सफाई के लिए कमर कसे हुए है। निवेदन है कि आप भी अपने घरों में ही रहकर जनता कर्फ्यू का पालन करें और कोरोना की चैन तोडनें में हम सभी का सहयोग करें। हम जीतेंगे, कोरोना हारेगा।
