एसडीएम ने घोषित किया 10 माइक्रो कन्टेनमेंट जोन
इंसीडेंट कमाण्ड व एसडीएम ने जारी किया आदेश
कटनी – इंसीडेन्ट कमाण्डर एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट विजयराघवगढ़ प्रिया चन्द्रावत ने आदेश जारी करते हुये विजयराघवगढ़ अनुविभाग अंतर्गत तहसील बरही और विजयराघवगढ़ में अलग-अलग स्थानों में 10 एपी सेन्टर एवं माईक्रो कंटेनमेन्ट जोन घोषित किये है। यह आदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के तहत एसडीएम बहोरीबंद द्वारा जारी किया गया है।
जारी आदेश के तहत तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम घंघरौटा को माईक्रो कंटेनमेन्ट जोन घोषित कर लल्लूराम यादव के मकान को इस क्षेत्र में शामिल किया गया है। इसी प्रकर एवरेस्ट नगर नगर परिषद् कैमेर को माईक्रो कंटेनमेन्ट जोन निर्धारित कर संजीव मिश्रा वार्ड नंबर 1 एवरेस्ट नगर कैमोर को इस क्षेत्र में रखा गया है। तिलक चैक कैमोर माईक्रो कंटेनमेन्ट जोन में अंजली ओझाका मकान, माईक्रो कंटेनमेन्ट जोन ग्राम डीघी वार्ड क्रमांक 8 में रामेश्वर पटेल का मकान, नगर परिषद् बरही माईक्रो कंटेनमेन्ट जोन में श्री कृष्ण कुमार का संपूर्ण मकान, प्रतीक गुप्ता का संपूर्ण मकान, घनश्याम गुप्ता का संपूर्ण मकान, अनीता पाण्डेय का संपूर्ण मकान, प्रमोद कुमार गुप्ता का संपूर्ण मकान और माही सोनी का संपूर्ण मकान इस क्षेत्र में शामिल किया गया है।
