कटनी जिले के आयुष्मान संबद्ध अस्पतालों के लिये प्रभारी अधिकारी नियुक्त

जिले के 6 निजी अस्पताल कोविड उपचार के लिये हैं संबद्ध

आयुष्मान कार्डधारियों के उपचार सुगमता पूर्वक सुनिश्चित कराने की सौंपी जिम्मेदारी

सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने आदेश जारी कर दिये आवश्यक निर्देश

कटनी  प्रदेश सरकार द्वारा समस्त आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के लिये निःशुल्क कोविड उपचार उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना लागू की गई है। जिले में इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इसकी जवाबदेही सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे को सौंपी है। कोई भी पात्र जरुरतमंद को कोविड के उपचार में समस्या ना हो, इसके लिये जिले के पंजीबद्ध निजी हॉस्पिटल्स के लिये प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी, वीएलई और आयुष्मान मित्र तैनात किये गये हैं। जिनके मोबाईल नंबर के साथ आदेश सीईओ जिला पंचायत द्वारा जारी कर दिये गये हैं।

आयुष्मान संबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारियों का एडमीशन एवं उपचार बिना किसी बाधा के सुगमता पूर्वक हो सके, यह सुश्चिित करना आवश्यक है। जिसके दृष्टिगत सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे द्वारा पृथक-पृथक अधिकारियों एवं वीएलई को नियुक्त करते हुये आदेश जारी किया है।

            जारी आदेश के तहत एमजीएम हॉस्पिटल के लिये राजस्व निरीक्षक कमल बर्मन मोबाईल नंबर 9399900714 को प्रभारी अधिकारी एवं पटवारी प्रकाश गुप्ता को सहयोगी नियुक्त किया गया है। धर्मलोक हॉस्पिटल के लिये राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र खम्परिया मोबाईल नंबर 8120044263 को प्रभारी अधिकारी एवं पटवारी धर्मेन्द्र ताम्रकार को सहयोगी नियुक्त किया गया है। जी जी गुप्ता नर्सिंग होम के लिये राजस्व निरीक्षक हेमन्त अवधिया मोबाईल नंबर 9425033943 को प्रभारी अधिकारी एवं पटवारी नितिन सोनी को सहयोगी, डॉ. चाण्डक हॉस्पिटल के लिये राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव मोबाईल नंबर 7000187910 को प्रभारी एवं पटवारी पंकज विश्वकर्मा को सहयोगी, महालक्ष्मी हॉस्पिटल के लिये राजस्व निरीक्षक दिलीप त्रिसोलिया मोबाईल नंबर 9424684404 को प्रभारी एवं पटवारी चन्द्रशेखर कोरी को सहयोगी, पुष्पांजलि नर्सिंग होम के लिये राजस्व निरीक्षक बृज बिहारी दुबे मोबाईल नंबर 9893183643 को प्रभारी एवं पटवारी राजेश दुबे को सहयोगी बनाया गया है।

            आदेश के तहत नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुये उनके निर्वहन के लिये निर्देशित किया गया है। जिसमें अस्पताल में पूर्व से भर्ती कोविड मरीज, जो आयुष्मान योजना के तहत पात्र हितग्राही हैं, उनकी सूची निर्धारित प्रारुप में तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही नियुक्त अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि अस्पताल के लिये नियुक्त वीएलई पूर्ण समय अस्पताल में उपस्थित रहकर पात्र मरीजों का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनायें।

प्रभारी अधिकारी द्वारा सुनिश्चित किया जायगा कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र मरीजों को तत्काल भर्ती किया जाये। यदि किसी मरीज के पास स्वयं का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, किन्तु उसके परिवार के किसी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, तो एैसे मरीज को अविलंब निर्धारित दस्तावेजों को प्रस्तुत करने पर भर्ती कराया जाये। आवश्यक दस्तावेजों में खाद्यान्न पर्ची, समग्र आईडी या किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणीकरण कि मरीज आयुष्मान कार्ड धारक के परिवार का सदस्य है, प्रस्तुत किया जा सकता है।

            इसके साथ ही जितने पात्र हितग्राही अस्पताल में कोविड के इलाज के लिये भर्ती हुये हैं, उनके आयुष्मान कार्ड 12 घंटे के भीतर वीएलई के माध्यम से बनाया जाना संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा जानकारी के लिये अवगत कराने तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट भी दिये गये वॉट्सएप पर सांय 7.30 बजे तक अनिवार्य रुप से भेजने के लिये भी निर्देशित किया गया है।

order___________________________________________________________________________________2021-05-08_2_882792

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें