निगम के जोन कार्यालयों में स्थापित कोविड सहायता केन्द्रों में की जा रही निःशुल्क जांच और दवा का वितरण
निगमायुक्त श्री धाकरे नें केन्द्रों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश
कटनी – मध्यप्रदेष शासन के निर्देषानुसार किल कोरोना-3 अभियान के तहत आमजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 7 मई से 25 मई 2021तक किल कोरोना-3 अभियान संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में नागरिकों की सुविधा एवं सर्दी, खांसी, बुखार के लक्ष्ण युक्त रोगियों के प्राथमिक उपचार की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड क्रमांक 01 से 11 तक के नागरिकों हेतु जोन क्र.-1 न्यू बस स्टेण्ड आडिटोरियम परिसर, वार्ड क्रमांक 12 से 21 तक के नागरिकों हेतु जोन क्रमांक 2 खिरहनी आंगनबाडी भवन में, वार्ड क्रमांक 22 से 33 तक के नागरिकों हेतु जोन क्र.-3टी.सी.बजान विद्यालय परिसर तथा वार्ड क्रमांक 34 से 45 तक जोन क्रमांक 4 माधवनगर उपकार्यालय में कोविड सहायता केन्द्रों की स्थापना की गई है।
निगम के जोन कार्यालयों में स्थापित कोविड सहायता केन्द्रों में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों नें जानकारी देते हुए बताया कि जोनवार स्थापित केन्द्रांे में आनें वाले सर्दी, खांसी, बुखार के प्राथमिक मरीजों की निःशुल्क जांच और दवा का वितरण कर उन्हें आवश्यक सलाह प्रदान की जा रही है।
निगमायुक्त श्री सिह धाकरे द्वारा सोमवार को प्रभारी कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा के साथ कोविड सहायता केन्द्रों के माध्यम से प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। केन्द्रों में आनें वाले मरीजों के समुचित परीक्षण की सुविधा हेतु केन्द्रों में थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, स्टैथोस्कोप रखनें के निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री धाकरे नें बताया कि शासन निर्देशानुसार निगम के चारों जोन कार्यालयों में स्थापित कोविड सहायता केन्द्रों में रोजाना निगम की आवश्यक व्यवस्थांए पूर्ण कर केन्द्र के माध्यम से सर्दी/ बुखार/खॉसी के मारीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण किया जा रहा है। निगमायुक्त ने आम नागरिकों एवं कोरोना वार्ड समिति के प्रभारियों को अपनें वार्डो के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ हेतु चिन्हित जोन कार्यालय से शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।
