कोरोना से बचाव के लिये जरुरी है कोविड-19 वेक्सीन – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

Advertisement

रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया टीका संवाद

ग्रामवासियों से चर्चा कर टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

कटनी  कोविड टीकाकरण महाअभियान 4 के तहत 27 सितंबर को प्रदेशव्यापी वृहद्स्तर पर टीकाकरण किया जायेगा। इसी क्रम में कटनी जिले में भी पात्र नागरिकों के शत प्रतिशत नागरिकों को कोविड टीका का प्रथम डोज लगवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से प्रयास किए जा रहे हैं।

          कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने वेक्सीनेशन महा-अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपने विजिट में कलेक्टर श्री मिश्रा ग्राम पुरैनी, बंजारी, हंतला और चपना पहुंचे। जहां पर श्री मिश्रा ने टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें कोविड-19 वेक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित भी किया। विजिट के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंद्रों पर मौजूद स्टाफ से वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर लक्षित समूह का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अमले को निर्देशित किया कि केंद्रों पर लक्षित नागरिकों का मोबिलाइजेशन कर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को महाअभियान की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान कहा कि वैक्सीन कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय है। यह कोरोना संक्रमण के कारण होने वाले प्रभावों को कम कर देता है। श्री मिश्रा ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुये कहा कि अपने स्वयं की और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अवश्य करायें तथा अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें।

            विजिट के दौरान एसडीएम विजयराघवगढ़ प्रिया चन्द्रावत सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें