9 अक्टूबर को शहरी क्षेत्र अंतर्गत 13 टीकाकरण केन्द्रों पर होगा कोविड-19 वेक्सीनेशन
सभी निर्धारित केन्द्रों में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से नागरिक करा सकते हैं टीकाकरण
कटनी – जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये सतत् रुप से वेक्सीनेशन कैम्प आयोजित किये जा रहे है। इन कैम्पों के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी क्रम में 9 अक्टूबर को भी वेक्सीनेशन जिले के शहरी क्षेत्र में 13 टीकाकरण केन्द्र निर्धारित किये गये है। इन सभी केन्द्रों में ऑनसपॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से नागरिक अपना वेक्सीनेशन करा सकेंगे। इसके लिये नागरिकों को टीकाकरण केन्द्र पर अपना आधार कार्ड या अन्य कोई भी शासकीय फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
शनिवार 8 अक्टूबर को पुरानी कचहरी टीकाकरण केन्द्र पर कोवैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के लिये टीकाकरण होगा। शेष 12 टीकाकरण केन्द्रों में कोवीशील्ड वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के लिये टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे।
इन केन्द्रों में पुरानी कचहरी परिसर, एसीसी हॉस्पिटल, ऑर्डिनेन्स हॉस्पिटल, रेल्वे हॉस्पिटल कटनी, सेवा भारती अक्षर नंदन स्कूल, झूलेलाल मंदिर माधवनगर, कटनी आर्टस एण्ड कॉमर्स कॉलेज आधारकाप, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखेरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रेमनगर, बस स्टेण्ड ऑडिटोरियम, सामुदायिक भवन कुम्हार मोहल्ला पीडबल्यूडी कॉलोनी में वेक्सीनेशन कैम्प आयोजित होंगे। इसके साथ ही राशन दुकान पन्ना मोड़ पर मोबाईल टीम के माध्यम से भी टीकाकरण की गतिविधियां आयोजित होंगी।
