आबकारी विभाग की टीम ने पौनेरा एवं बकेरा में की छापामार कार्यवाही
(बालाघाट) आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुंसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 25 सितम्बर 2021 को कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में ग्राम पौनेरा एवं बकेरा में छापामार कार्यवाही कर 54 हजार 600 रुपये का महुआ लाहन जब्त किया गया है।
अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर आज ग्राम पौनेरा एवम बकेरा के जँगल किनारे अलग अलग स्थानों पर की गई छापामार कार्यवाही में 39 बोरियो मे भरा हुआ लगभग 780 किलो महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण पँजीबद्ध किये गये है। जब्त महुआ लाहन के सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया । जब्त महुआ लाहन की कीमत लगभग 54 हजार 600 रुपये है । आज की इस कार्यवाही मे उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास तथा आबकारी आरक्षक अतरलाल उइके, रमेश मुरकुटे, नरसिंह टेकाम, डुमरी सिंह मार्को उपस्थित रहे।
