ब्रेकिंग न्यूज़ : नवरात्रि पर्व मे डीजे साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करना पूर्णतः ‘वर्जित’

डीजे साउंड सिस्टम संचालकों की कैमोर थाने में ली गई बैठक

(कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन (भा. पु. से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज केडिया के निर्देशन में कैमोर थाना परिसर में कैमोर नगर के समस्त डीजे साउंड सर्विस संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में टी आई कैमोर अरविंद जैन ने पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन द्वारा दिए गए निर्देशों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि आगामी नवरात्रि पर्व में बैठकी से लेकर विसर्जन तक किसी भी कार्यक्रम में डी. जे. साउंड सिस्टम का इस्तेमाल पूर्णतः वर्जित रहेगा एवं इसके लिए डी जे साउंड सिस्टम के संचालक को कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजयराघवगढ़ से बाउंड ओवर कराया जा रहा है । बैठक में एम .एम. साउंड सर्विस के पंकज राज, बाबा साउंड सर्विस के रोहित शुक्ला, साईं डी जे के शारदा प्रसाद वर्मा , आकाश डी जे के अमित कुमार गुप्ता , गणेश साउंड सर्विस के ओमप्रकाश विश्वकर्मा, कृष्णा डीजे के दीपक वैद्य, नारायण साउंड सर्विस के नीरज सेन एवं खान टेंट हाउस के शाहिद हुसैन शामिल हुए। कैमोर के सभी डीजे साउंड सिस्टम संचालकों ने पुलिस एवं प्रशासन के निर्णय में अपनी सहमति देते हुए किसी भी कार्यक्रम में डीजे नहीं बजाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें