प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव ने गरोठ में सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण किया

दो करोड़ तेरा लाख रुपये से निर्मित होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपुजन किया

(मन्दसौर) जिले के प्रभारी मंत्री तथा उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाव ने 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गरोठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के पश्चात गरोठ विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 13 लाख 66 हजार रुपए से निर्मित होने वाले निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। आजादी के पश्चात संपूर्ण भारत के एकीकरण में इनका योगदान बहुत ही सराहनीय है। इसी कारण इन्हें लोह पुरुष की संज्ञा प्रदान की जाती है। आज उन्हीं की देन है, कि भारत का इतना बड़ा क्षेत्रफल है तथा सभी प्रांतों को आपस में समेटे हुए हैं। इस अवसर पर गरोठ विधायक श्री देवी लाल धाकड़, श्री नानालाल अटोलिया सहित सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक, पत्रकार उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें