लोकल फ़ॉर वोकल की थीम पर जिला प्रशासन उपलब्ध करा जा रहा बाजार
कलेक्ट्रेट परिसर में स्वसहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों के विक्रय के लिये लगाया गया स्टॉल
कटनी – मध्यप्रदेशे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रदेश में ग्रामीण एवं गरीब परिवारों की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिये स्व-सहायता समूह बनाकर उनके संस्थागत विकास तथा आजीविका के संवहनीय अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके साथ ही लोकल फॉर वोकल की थीम पर उन्हें उनके उत्पादों के विक्रय के लिये स्थानीय बाजार की उपलब्धता भी कराई जा रही है। इसी के तहत जिले में भी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का संचालन एनआरएलएम के माध्यम किया जा रहा है।
इसी क्रम में कार्यालय कलेक्टर कटनी परिसर में भी स्वसहायता समूह द्वारा दीपावली त्यौहार के लिये तैयार किये गये उत्पादों के विक्रय के लिये स्टॉल लगाया गया है। यह स्टॉल भारत माता सीएलएफ की सदस्य खुश्बू द्वारा लगाया गया है। जिसमें दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत महिला स्वसहायता समूह द्वारा तैयार किये गये दिये, लक्ष्मी एवं गणेश की प्रतिमा, रंगोली कलर, पनीर, घी, बंधनवार और ताजे फूलों की माला विक्रय के लिये उपलब्ध हैं।
