फर्टीलाइजर प्राथमिकता पर, सभी एसडीएम रखें निगरानी – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए निर्देशएसडीएम सहित अन्य अधिकारी भंडारण केन्द्रों का करें निरीक्षण

कटनी  खाद हमारी प्राथमिकता में शामिल है। सभी एसडीएम, एसडीओ कृषि संयुक्त रूप से खाद भंडारण केन्द्रों व निजी व्यापारिक केन्द्रों का निरीक्षण करें। किसानों को कितनी खाद दी गई और कितना स्टॉक है, उसकी जांच करें। साथ ही किसानों से वैरीफिकेशन कराएं। यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई सुनिश्चित करें और जांच का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करें। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में यह निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने टीएल बैठक में वैक्सीनेशन के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीन का सेकेंड डोज शत प्रतिशत लोगों को लगे, इसके लिए प्रयास करें। साथ ही सीईओ जिला पंचायत को मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने 12 नवंबर को आयोजित होने वाली नेस की परीक्षा को लेकर सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि रेड जोन के स्कूलों का विशेष रूप से निरीक्षण कर सुधार कराने का प्रयास करें।

            टीएल बैठक में दीपावली पर्व को लेकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी एसडीएम से प्रतिबंधित पटाखों का व्यापारी विक्रय न करें, इसको लेकर सभी व्यापारियों से शपथ पत्र लेने के निर्देश दिए। खेतों में किसान नरवाई न जलाएं, इसके लिए उन्हें जागरूक करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। साथ ही कहा कि समझाइश के बाद भी यदि कोई किसान नहीं मानते हैं तो नरवाई जलाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। इसके लिए ब्लाक स्तर पर टीम बनाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

            डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले विभागों के अधिकारियों को लेकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में नाराजगी जाहिर की और लापरवाही बरतने वाले विभागों को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अभिलेख शुद्धिकरण व धारणाधिकार की प्रगति की भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने टीएल बैठक में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन, 300 दिवस सहित अन्य शिकायतों की समीक्षा भी कलेक्टर ने की और समय सीमा पर शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें