यदि हो आवश्यकता से अधिक या बेकार, वो काम आयेगा दूसरों के परिवार

आनंदम स्थल में सहभागिता कर नागरिक कर रहे हैं जरुरतमंदों की मदद

(कटनी)  जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जरुरतमंदों की आम जरुरतों को पूरा करने जिला प्रशासन द्वारा आनंदम स्थल-सौगात का घर संचालित किया जा रहा है। पुरानी कचहरी, एसडीएम कार्यालय परिसर में संचालित इस आनंदम स्थल में गरीब, बेसहारा तथा जरुरतमंदों के लिये नागरिकों के सहयोग से गरम कपड़े उपलब्ध कराये गये हैं। नागरिकों द्वारा इस कार्य में भरपूर सहयोग कर अपनी सहभागिता की जा रही है। जिसके तहत वे अपने घरों से लोगों की सहायता के लिये गरम कपड़े लाकर आनंदम स्थल में दे रहे हैं। इस कार्य को लेकर जहां लोग इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं इससे जरुमंदों की आम जरुरतें भी पूरी हो रही हैं।

            इस स्थल में सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि लोगों के घरों में बेकार या गैर जरुरी सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले ने बताया कि यदि हो आवश्यकता से अधिक या बेकार, वो काम आयेगा दूसरों के परिवार, इस थीम पर यह संस्थान संचालित किया जा रहा है। जहां नागरिक उनके घरों से भोजन के साथ ही खिलौने, पुरानी किताबें, जूते, गरम कपड़े आदि सामग्री स्थल में छोड़ सकते हैं। नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री जरुरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। इस कार्य में जनसहभागिता करने की अपील भी की गई है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें