MP Election Special : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर कटनी जिले की चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें

Advertisement

अभ्यर्थी मतदान सहायता बूथ में लगा सकते हैं टेंट, कैनोपी

(भोपाल) सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि अभ्यर्थियों को मतदान केन्द्र से 100 मीटर से अधिक दूरी पर मतदाता सहायता बूथ बनाने की अनुमति रहेगी। अभ्यर्थी द्वारा टेंट, कैनोपी और वर्षा से बचाव के लिए अन्य स्थानीय प्रबंध किये जा सकते हैं, जिसमें एक टेबल, दो कुर्सी एवं 2 फुट × 3 फुट का एक बैनर लगाया जा सके। एक ही स्थान में एक से अधिक मतदान केन्द्र की स्थापना होने पर भी एक ही मतदाता सहायता बूथ बनाये जाने की अनुमति अभ्यर्थी को होगी। इन नियमों का पालन न किए जाने पर ऐसे बूथ को हटाने का अधिकार सेक्टर अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को होगा। मतदान सहायता बूथ के लिए स्थानीय निकाय की अनुमति आवश्यक होगी और बूथ की जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य होगा।

मतदान के दौरान मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध

(भोपाल) सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि मतदान की गोपनीयता को बनाए रखने के उद्देश्य से मतदान केन्द्र के अंदर मतदाताओं द्वारा मोबाइल का उपयोग पूर्णता: प्रतिबंधित किया गया है। पालन सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये गए हैं।

6 जुलाई को 133 नगरीय निकाय में होने वाले मतदान की सभी तैयारियाँ पूर्ण : राज्य निर्वाचन आयुक्त

(भोपाल) राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। श्री सिंह ने कहा है कि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

मतदान दल निर्धारित मतदान केन्द्रों में पहुँच चुके हैं। प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान होगा। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3296 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारी-अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग 27 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है।

प्रथम चरण में 11 नगरपालिक निगम में महापौर पद के 101 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 133 नगरीय निकाय में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पद पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है।

प्रथम चरण में बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, सीधी और शहडोल जिलों के किसी भी नगरीय निकाय में मतदान नहीं है। मंडला, अलीराजपुर और डिंडोरी जिले के नगरीय निकायों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। अतः इन जिलों के नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन की घोषणा नहीं की गई है।

एक करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

प्रथम चरण में एक करोड़ 4 लाख 41 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 53 लाख 62 हजार 457 पुरूष और 50 लाख 78 हजार 635 महिला तथा 805 अन्य मतदाता हैं। नगरपालिक निगम ग्वालियर में 10 लाख 68 हजार 267 मतदाता, सागर में 2 लाख 22 हजार 584, सतना में 2 लाख 14 हजार 188, सिंगरौली में 2 लाख 5 हजार 886, जबलपुर में 9 लाख 76 हजार 61, छिंदवाड़ा में एक लाख 90 हजार 742, भोपाल में 17 लाख 6 हजार 735, खंडवा में एक लाख 75 हजार 644, बुरहानपुर में एक लाख 77 हजार 666, इंदौर में 18 लाख 35 हजार 955 और उज्जैन में 4 लाख 61 हजार 169 मतदाता हैं। इस तरह से सर्वाधिक मतदाता इंदौर और सबसे कम मतदाता खंडवा नगरपालिका निगम में हैं।

संबंधित क्षेत्र में सार्वजानिक अवकाश

राज्य शासन द्वारा 6 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में चुनाव है, वहाँ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सी.ई.ओ. जिला पंचायत द्वारा विजयराघवगढ़ एवं कैमोर के मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों हेतु मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

(कटनी)- राज्य निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 6 जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा मंगलवार को सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे ने नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर के मतदान केंद्रों पर पहुंच कर लिया। श्री गोमे ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में नियुक्त मतदान दलों से जानकारी ली। सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने नगर परिषद विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 2, 3, 10 एवं 12 में स्थित मतदान केद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने एवरेस्ट मिडिल स्कूल कैमोर के मतदान केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने मतदान के पूर्व की जाने वाली आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान सीईओ श्री गोमे ने मतदान केंद्रों में मतदाताओं के आगमन और प्रस्थान के विषय में विशेष रुप से जानकारी ली, ताकि मतदान के दौरान जनसमूह इकट्ठा ना हो और मतदाताओं को मतदान के दौरान असुविधा ना हो। श्री गोमे ने मतदान दलों हेतु उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। मतदान कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग एवं प्रशिक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया संपादित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई एवं सीईओ जनपद राकेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

मताधिकार का करें प्रयोग-कलेक्टर श्री मिश्रा

(कटनी) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में नगरपरिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर मे बुधवार 06 जुलाई को मतदान होगा।

           कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र में पूर्ण आस्था के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखते हुए इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए, मतदान करने की अपील की है।

नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर मे हुई कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति

सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे होंगे संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी – कलेक्टर श्री मिश्रा ने जारी किया आदेश

(कटनी) नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण बुधवार 6 जुलाई को नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर में मतदान सम्पन्न होना है। मतदान दिवस को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा द्वारा आदेश जारी कर महेश मंडलोई एसडीएम विजयराघवगढ़, मो.न. 9981738208.को संपूर्ण क्षेत्र नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के दायित्व सौंपे गए हैं। रविन्द्र पटेल नायब तहसीलदार सिनगौडी, मो.न. 8750139822 को नगर परिषद विजयराघवगढ़ के सेक्टर क्रमांक एक से दो के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद कैमोर के सेक्टर क्रमांक एक से दो के लिए मनीष शुक्ला तहसीलदार कटनी (शहरी) मो.न.9669155076 को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे को उक्त संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया है।

विजयराघवगढ़ और कैमोर की निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी का दायित्व निभाएगें श्री गोमे

(कटनी) –नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग के घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 06 जुलाई को प्रथम चरण में नगरपरिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर में मतदान होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा द्वारा प्रथम चरण के मतदान हेतु मतदान दलों को सामग्री वितरण, वापसी एवं मतदान दिवस के दिन आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने का दायित्व मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीशचन्द्र गोमे को सौंपा गया है।

नगरीय निकाय निर्वाचन

6 एवं 13 जुलाई को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

(कटनी) – राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के दोनों चरणों की तिथियों के दिन परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले चरण का मतदान बुधवार 6 जुलाई को और दूसरे चरण का मतदान बुधवार 13 जुलाई को जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में होना है। इन तारीखों के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद, नगरपरिषद एवं अन्य स्थानीय संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों -कर्मचारियों को निर्वाचन में मतदान के अधिकार का उपयोग सुविधाजनक रूप से करनें के लिए संबंधित क्षेत्र में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान के लिए दस्तावेज निर्धारित

(कटनी)- राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की पहचान स्थापित करने दस्तावेज निर्धारित किये है। पीठासीन अधिकारी अथवा उसके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी द्वारा मतदाता से उसकी पहचान स्थापित करने 22 दस्तावेज तय किये गए है। इनमे से कोई एक दिखाकर मतदान किया जा सकेगा।

            मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र, भू अधिकार एवं ऋण पुस्तिका, पीला राशन कार्ड काम के बदले अनाज योजनान्तर्गत जारी तथा नीला राशन कार्ड गीरीबी रेखा के नीचे हितग्राहियों हेतु जारी राशन कार्ड, बैंक, किसान, डाकघर पासबुक, शस्त्र लायसेंस , संपत्ति दस्तावेज जैसे पट्टा, रजिस्ट्रीकृत विलेख  आदि , विकलांगता प्रमाण पत्र को पहचान के लिए प्रस्तुत कर सकता है।

            इसी प्रकार निराश्रित प्रमाण पत्र, तेंदूपत्ता संग्राहक पहचान पत्र, सहकारी समिति का अंश प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लायसेंस, आयकर पहचान पत्र पेन कार्ड, राज्य व केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औधोगिक घरानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले सेवा पहचान पत्र, छात्र पहचान पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग अधिवासी प्रमाण पत्र, पेंशन दस्तावेज जैसे भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा आश्रित प्रमाण पत्र, रेल्वे पहचान पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र शामिल है।

            इसके अलावा पहचान के लिए उल्लेखित अभिलेखों के अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी ऐसा कोई अन्य अभिलेख भी स्वीकार कर सकेगा जिससे वह मतादाता की पहचान के संबंध मे संतुष्ट हो सके। परिवार के मुखिया के पास उपलब्ध दस्तावेज, परिवार के दूसरे सदस्यों की पहचान और परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम से कोई दस्तावेज होने पर अन्य सदस्यों की पहचान के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।

            लेकिन यदि मतदाता कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने मे असफल रहता है, तो पीठासीन अधिकारी स्थानीय कोटवार, पटवारी, शिक्षक, ग्राम पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका इत्यादि कर्मियों या किसी प्रतिष्ठित स्थानीय निवासी से उसकी पहचान स्थापित कराने के उपरांत उसे मतदान के लिए मतपत्र प्रदान कर सकेगा।

ई.वी.एम. कमीशनिंग का कार्य 05 जुलाई से 09 जुलाई तक

अभ्यर्थी अथवा उनके प्रतिनिधि हो सकेगें शामिल

(कटनी) – नगरीय निकाय आम निर्वाचन हेतु नगरपालिक निगम कटनी के महापौर एवं पार्षद पद के निर्वाचन हेतु ई.वी.एम. कमीशनिंग का कार्य 05 जुलाई से 09 जुलाई तक कृषि उपज मंडी स्ट्रांग रूम प्रांगण पहरूआ कटनी में किया जाना है।

            सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिक निगम कटनी द्वारा पत्र जारी कर राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों अथवा प्रतिनिधि को निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने का लेख किया गया है।

नगर परिषद कैमोर एवं विजयराघवगढ़ में मतदान 6 जुलाई को

(कटनी) – जिले के नगर परिषद कैमोर एवं नगर परिषद विजयराघवगढ़ में मतदान बुधवार 6 जुलाई को होगा। दोनों निकायों के 29 वार्डो को मिलाकर कुल पार्षद पद के लिए 115 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। विजयराघवगढ़ नगर परिषद वार्ड क्रमांक एक मे पार्षद पद निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

               मतदान दो चरणों में संपादित किया जायेगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई 2022 दिन बुधवार को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जावेगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों घोषणा रविवार 17 जुलाई 2022 और सोमवार 18 जुलाई  को की जायेगी।

22 हजार  से अधिक मतदाता करेंगे 115 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला

मतदान बुधवार 6 जुलाई को

प्रातः 7 बजे से सायं 5 तक होगा मतदान

(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के मुताबिक जिले मे प्रथम चरण मे बुधवार 06 जुलाई को नगर पारिषद विजयराघवगढ़ व कैमोर मे मतदान होगा। दोनों को मिलाकर यहां कुल 115 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 22 हजार 15 मतदाता करेंगे।

       प्रथम चरण मे 06 जुलाई को नगर परिषद विजयराघवगढ़ में मतदान होगा। यहां 3181 पुरूष मतदाता और 3156 महिला मतदाता है, जो कुल 14 वार्डो के 52 अभ्यर्थियों में अपने पार्षद का चयन करेंगें। विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 1 में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हो गया है। इस प्रकार नगर परिषद विजयराघवगढ़ में अब कुल 6337 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर निर्वाचित जनप्रतिनिधि चुनेंगें। नगर परिषद कैमोर मे 7968 पुरूष मतदाता एवं 7709 महिला मतदाता तथा 01 अन्य श्रेणी का मतदाता है। कुल मतदाता 15 हजार 678, 15 वार्डो में कुल 63 अभ्यर्थियों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर निर्वाचित जनप्रतिनिधि का चयन करेंगें। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे नगर पारिषद विजयराघवगढ़ व कैमोर मे 06 जुलाई को होनें वाले मतदान हेतु तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।

            जिला प्रशासन द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर में 06 जुलाई को होने वाले मतदान हेतु मतदान दलों का गठन, सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था एवं मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थायें की जा चुकी हैं।

जनपद क्षेत्र रीठी में कंट्रोल रूम स्थापित

(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत् तृतीय चरण में जनपद क्षेत्र रीठी एवं बहोरीबंद में शुक्रवार 08 जुलाई को मतदान होना है।

         रिटर्निंग अधिकारी पंचायत निर्वाचन रीठी ने द्वारा जारी आदेशानुसार पंचायत निर्वाचन संबंधी जानकारियों एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कार्यालय जनपद पंचायत रीठी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

              कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी अजीत सिंह ए.पी.ओ. मनरेगा होंगे जिनका का मो. नं 9893777587 है।

कंट्रोल रूम में तीन पालियों में 6 अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पाली में प्रातः 8 बजेे से सायं 4 बजे तक  विनोद कुमार शर्मा सहायक ग्रेड-3 एवं अमित बड़गैंया ब्लाक इंजीनियर स्वान, द्वितीय पाली में सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक अवधेश मिश्रा सहायक लेखाधिकारी एवं राजकुमार विश्वे ए.डी.एम. मनरेगा तथा तृतीय पाली मे रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक एल.एन. मिश्रा पी.सी.ओ. एवं जयलाल पांडेय बी.सी.पी.एम.ए.वाय. को कंट्रोल रूम के दायित्व सौंपे गये है।

जनपद क्षेत्र रीठी मे प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु दल गठित

(कटनी) – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के सफल और सुचारू संचालन हेतु 7 जुलाई को मतदान दलों की रवानगी तथा 8 जुलाई को मतदान दलों की वापसी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यो के तत्काल निष्पादन एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत सह मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीठी के सहयोग हेतु 6 सदस्यीय अधिकारियों कर्मचारियों के दल का गठन किया गया है।

            रिटर्निंग आफिसर पंचायत निर्वाचन तहसील रीठी द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत रीठी के अजीत सिंह एपीओ मनरेगा, अवधेश मिश्रा एएओ, जयलाल पांडे बीसी पीएमएवाय, राजकुमार विश्वे एडीएम मनरेगा, बृजेश पाठक, एएओ मनरेगा तथा एल.एन.मिश्रा पीसीओ को दायित्व सौैंपे गए है।

मतदान दिवस की पूर्व संध्‍या से मतदाता के अतिरिक्‍त अन्‍य व्‍यक्तियों को क्षेत्र से बाहर करने के निर्देश

(कटनी) – सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने सभी कलेक्‍टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि मतदान दिवस की पूर्व संध्‍या से मतदान दिनांक को सम्मिलित करते हुए ऐसे व्‍यक्तियों को क्षेत्र से बाहर करें जो उस क्षेत्र के मतदाता नहीं हो। इस आदेश को जारी करते समय बीमार व्‍यक्ति, दूध या अन्‍य दैनिक उपभोग की सामग्री लाने वाले इत्‍यादि के संबंध में छूट दी जा सकती है।

अभ्‍यर्थी द्वारा मतदान सहायता बूथ बनाए जाने संबंधी निर्देश जारी

(कटनी) – सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि अभ्यर्थियों को मतदान केन्द्र से 100 मीटर से अधिक दूरी पर मतदाता सहायता बूथ बनाने की अनुमति रहेगी। इसमें एक टेबल, दो कुर्सी एवं एक बैनर (2 फुट x 3 फुट तक का) रखने की अनुमति होगी। एक ही स्थान में एक से अधिक मतदान केन्द्र की स्थापना होने पर भी एक ही मतदाता सहायता बूथ बनाये जाने की अनुमति अभ्‍यर्थी को होगी। इन नियमों का पालन न किए जाने पर ऐसे बूथ को हटाने का अधिकार सेक्टर अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को होगा। साथ ही स्थानीय निकायों की अनुमति आवश्यक होगी। इन बूथों की जानकारी पुलिस को भी दी जाना अनिवार्य होगा।

मतदान के दिन अभ्‍यर्थी केवल 2 वाहन का कर सकेगा उपयोग

(कटनी) – सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने सभी कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदान के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी के द्वारा अपने लिए एक वाहन और अपने निर्वाचन अधिकर्ता /अन्य अभिकर्ताओं के उपयोग के लिए एक अतिरिक्त अर्थात कुल मिलाकर केवल दो वाहनों का उपयोग किया जायेगा। अभ्यर्थियों और उसके निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए यह आवश्यक होगा कि मतदान के दिन अपने उपयोग में लाये जाने वाले वाहनों की सूची मतदान दिन से 2 दिन पूर्व संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को प्रस्तुत कर परमिट (अनुज्ञा पत्र) प्राप्त कर लें। यह परमिट वाहन की विन्ड स्‍क्रीन में प्रदर्शित किया जाएगा या अभ्यर्थी अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा, जैसे भी स्थिति हो, अपने पास रखा जाएगा और किसी भी अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर दिखाया जाएगा। अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले वाहन में मतदाताओं को लाया अथवा ले जाया नहीं जाएगा।

वोट डालने दुकानप्रतिष्ठान और संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा

(कटनी) – सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने श्रमायुक्त इंदौर से कहा है कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों और संस्थानों में कार्य करने वाले मतदाताओं को मतदान का अवसर देने के लिए यह आवश्यक है कि नगरीय निकाय के आम निर्वाचन के दिन नगरीय क्षेत्रों एवं वार्डों में निवास करने वाले कर्मचारियों को कार्य-स्थल पर चार घंटे देरी से आने अथवा चार घंटे जल्दी जाने या बीच में चार घंटे अनुपस्थित रहने की अनुमति दी जाए। नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और द्वितीय चरण का 13 जुलाई को होगा।

सं‍बंधित नगरीय क्षेत्र का कोई भी मतदाता किसी भी मतदान केन्‍द्र का बन सकता है मतदान अभिकर्ता

(कटनी) –. मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम-34 में कोई भी अभ्यर्थी अथवा निर्वाचन अभिकर्ता प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ऐसे अभ्यर्थी के मतदान अभिकर्ताओं के रूप में कार्य करने के लिए एक अभिकर्ता एवं एक सहायक अभिकर्ता नियुक्त कर सकता है, जबकि पीठासीन अधिकारी की मार्गदशिका के अध्याय-8 की कंडिका-2 में यह उल्लेख किया गया है कि नियुक्त मतदान अभिकर्ता केवल उसी मतदान केन्‍द्र का निवासी एवं मतदाता हो।

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित नगरीय क्षेत्र का कोई भी मतदाता/ निवासी उस नगरीय क्षेत्र के किसी भी वार्ड अथवा मतदान केन्द्र का मतदान अभिकर्ता नियुक्त किया जा सकता है।

सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया कि राज्‍य या केन्‍द्र के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्‍य कोई व्‍यक्ति जिसे राज्‍य द्वारा सुरक्षा कवर दिया गया है, को निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्‍त नहीं किया जा सकता। अगर कोई सुरक्षा कवर प्राप्‍त व्‍यक्ति निर्वाचन अभिकर्ता बनने के लिए सुरक्षा कवर सरेंडर करता है, तो उसे मान्‍य नहीं किया जायेगा।

जनपद क्षेत्र बहोरीबंद मे हुआ कंट्रोल रूम स्थापित

उपखंड मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेशएच.एस.धुर्वे हांेगें नोडल अधिकारी

(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत् तृतीय चरण में जनपद क्षेत्र बहोरीबंद में शुक्रवार 08 जुलाई को मतदान होना है।

         उपखंड मजिस्ट्रेट बहोरीबंद द्वारा जारी आदेशानुसार पंचायत निर्वाचन संबंधी जानकारियों एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान करने व प्राप्त शिकायतें सबंघित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किये जाने हेतु कार्यालय जनपद पंचायत बहोरीबंद के सभाकक्ष  में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का संपर्क दूरभाष नंबर 9174389221 है।

              कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी एच.एस.धुर्वे प्रभारी तहसीलदार एवं सहायक नोडल अधिकारी ऋषि गौतम नायब तहसीलदार को नियुक्त किया जाकर तीन पालियों मे अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रथम पाली में प्रातः 8 बजेे से दोपहर 3 बजे तक  अमित कुमार पाण्डेय, बीएसी बहोरीबंद, दीनदयाल पटैल एएओ जनपद पंचायत बहोरीबंद, अतुल कुमार द्विवेदी सहायक ग्रेड-2 हा.से.स्कूल स्लीमनाबाद, अंबिका बर्मन भृत्य शा0 उत्कृष्ट विद्यालय बहोरीबंद, द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक जय प्रकाश चक्रवर्ती बी.एसी बहोरीबंद, इन्द्रकांत व्यौहार पीसीओ जनपद बहोरीबंद, सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय सहायक ग्रेड-2 बीईओ कार्यालय बहोरीबंद, संतोष बर्मन भृत्य हा.से.स्कूल बचैया तथा तृतीय पाली मे रात्रि 10 बजे से प्रातः 8 बजे तक कृष्ण नारायण विश्वकर्मा प्रा.शि.शा.मा.शा. सुपेली, श्यामलाल गौंटिया पीसीओ जनपद पंचायत बहोरीबंद, रामसुजान पटेल सहा.ग्रेड-2 शा.हा.से.स्कूल बचैया, मनीष कुमार रैदास भृत्य उत्कृष्ट विधालय बहोरीबंद को कंट्रोल रूम के दायित्व सौंपे गये हैं जो निर्धारित निर्वाचन कार्यो का संपादन करेंगे।

06 जुलाई को होने वाले मतदान हेतु मतदान कर्मियों को हुई मतदान सामग्री वितरित

(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नगरपरिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर में मतदान सम्पन्न होना है। बुधवार 06 जुलाई को मतदान सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त मतदान कर्मियों को निर्धारित स्थलों से मतदान सामग्री प्रदाय कर दी गई है। नियुक्त मतदान दल द्वारा मतदान सामग्री प्राप्त करने के उपरांत निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु निर्धारित मतदान केन्द्रों में पहुंॅच चुके है।

प्रारूपों की जॉंच करेंगे मास्टर ट्रेनर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश

(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नगरपरिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर में बुधवार 06 जुलाई को मतदान सम्पन्न होना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतदान समाप्ति के पश्चात नगरपरिषद विजयराघवगढ़ की सामग्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़ में एवं नगरपरिषद कैमोर की मतदान सामग्री  एवरेस्ट क्लब कैमोर में जमा होगी।

            पीठासीन अधिकारी द्वारा जमा किये जाने वाली सामग्री के साथ आवश्यक जानकारियों के जमा किये जाने वाले प्रारूपों (प्रपत्रों) की जांॅच हेतु नगरपरिषद विजयराघवगढ़ में मास्टर ट्रेनर रवि बेन मा0शि0, राजेन्द्र कोरी प्राचार्य, अरूण कुमार सहायक प्राध्यापक एवं रिजर्व में सूर्य प्रकाश मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई है।

            इसी प्रकार नगरपरिषद कैमार में सी.बी. पटेल उ0मा0शि0, नीरज निगम मा0शि0, विजय तिवारी मा0शि0 एवं रिजर्व में रजनी नेमा प्राचार्य को उक्तानुसार दायित्व सौंपे गये है।

            मास्टर ट्रेनर निर्धारित दिनांक एवं स्थल पर सायं 5 बजे संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को अपनी उपस्थिति देते हुए निर्देशानुसार प्रपत्रों की जॉच करना सुनिश्चित करेंगे।

 आम निर्वाचन 2022 हेतु नगर जनपद क्षेत्र बहोरीबंद में नियुक्त किये गए सेक्टर अधिकारी

उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश

(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु जनपद क्षेत्र बहोरीबंद में निर्मित किये गये सेक्टरों में सेक्टर अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन करने हेतु संशोधित आदेश जारी किया है।

            उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा जारी संशोधित आदेश के तहत जनपद पंचायत बहोरीबंद  अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 8 में 12 मतदान केन्द्रों हेतु श्रीमती सुधा दुबे प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल बडखेरा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया जाकर रिजर्व सेक्टर अधिकारी के रूप में दो अधिकारियों डॉ संतोष कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक शासकीय तिलक महाविधालय कटनी एवं राजीव शुक्ला, सहायक प्राध्यापक शासकीय कन्या महाविधालय कटनी  को नियुक्त किया है।

स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश

(कटनी) – त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तृतीय चरण में विकासखण्ड बहोरीबंद एवं रीठी में मतदान सामग्री का वितरण 07 जुलाई को प्रातः 6 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जाना है तथा मतदान सामग्री वापसी का कार्य 08 जुलाई को सायं 05 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाना है।

            जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को स्वल्पाहार, चाय एवं भोजन व्यवस्था हेतु नवीन संशोधित आदेश जारी कर विकासखण्ड बहोरीबंद हेतु तीन जे.एस.ओ. प्रमोद कुमार मिश्र, पियूष कुमार शुक्ल तथा ब्रिजेश कुमार जाटव तथा विकासखण्ड रीठी में राजधर साकेत, रविन्द्र पटैल एवं सुश्री वंदना जैन को दायित्व सौपे गए है।

            उक्त व्यवस्था संचालन हेतु नोडल अधिकारी के.एस.भदौरिया सहायक आपूर्ति अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें