कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

Advertisement

लेक्टरपुलिस अधीक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

(कटनी)- नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत द्वितीय चरण के मतदान के बाद बुधवार 20 जुलाई को मतगणना होनी है। नगर निगम कटनी के मतों की गणना बुधवार को कृषि उपज मंडी पहरूआ में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी।

             जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के साथ मतगणना स्थल का बुधवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मंडी गेट से प्रवेश के साथ ही पार्किंग आदि के लिए किए गए बेरीकेटिंग की व्यवस्था व पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर लगाई गई टेबिलों व व्यवस्थाओं के साथ स्ट्रांग रूम से ईवीएम मतगणना स्थल तक लाने और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मंडी परिसर स्थित सार्वजनिक सुविधाघर की व्यवस्था देखी और सफाई के साथ ही आवश्यक कीटनाशकों के छिड़काव के निर्देश प्रदान किए।

             गणना स्थल पर बनाए जा रहे मीडिया सेंटर और मतगणना के बाद डाटा फीडिंग के साथ संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मीडिया कर्मियों और पत्रकारों को सुविधाजनक पार्किग की व्यवस्था सुनिश्चित हो। मीडिया सेंटर में टीवी सेट लगाने और उनके स्वल्पाहार व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने की भी हिदायत दी गई।

            इस दौरान अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी हरि सिंह ठाकुर, एएसपी मनोज केडिया, एसडीएम प्रिया चंद्रावत, डीएसपी मुख्यालय शालिनी परस्ते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें