जन अभियान परिषद ने ग्रामीणों को दी “हर घर तिरंगा” अभियान की जानकारी
(कटनी)– आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान का आयोजन किया जाना है। जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर हर वर्ग को अभियान से जोड़ने बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम कल्हैया खुर्द में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणांे को 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अभियान को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही ब्लाक समन्वयक अरविंद शाह ने 28 जुलाई को होने वाले हरियाली महोत्सव अंतर्गत पौधारोपण के विषय में जानकारी दी। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को मुनगा के बीज का वितरण किया। मुनगा के फायदे और बीज का कैसे रोपण करना है, इसकी जानकारी नवांकुर संस्था से रामसिंह पटेल द्वारा दी गई। इस दौरान प्रस्फुटन समिति के सदस्यों सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
शासकीय तिलक कॉलेज में भी दी गई जानकारी
हर घर तिरंगा अभियान से छात्रों को जोड़ने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में भी अभियान की जानकारी दी जा रही है। शासकीय तिलक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को 11 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के विषय में डॉ. रूकमणि प्रताप सिंह ने जानकारी दी।

