भोपाल में आयोजित होने वाले स्तरीय युवा पंचायत में शामिल होगा कटनी जिले के 8 युवाओं का दल

(कटनी)  भोपाल में 23 व 24 जुलाई को आयोजित होने वाली दो दिवसीय युवा पंचायत में जिले के आठ युवाआंे का दल भी सहभागिता करेगा। शुक्रवार को दल प्रभारी व कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय तिलक कॉलेज डॉ. अजय कुमार ठाकुर के साथ आठ युवाओं का दल सोमनाथ एक्सप्रेस से भोपाल रवाना हुआ। दल में शासकीय तिलक कॉलेज के छात्र शिवम दुबे, नेहरू युवा केन्द्र के विकास यादव, शासकीय विजयराघवगढ़ महाविद्यालय के छात्र प्रद्योमन त्रिपाठी, शासकीय तिलक कॉलेज के रामकुमार, नेहरू युवा केन्द्र की साक्षी सोनिया, शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद की अंकिता दुबे, शासकीय बरही कॉलेज के छात्र शिवलाल पाठक और शासकीय तिलक महाविद्यालय के छात्र आकाश दुबे शामिल हैं।

             राज्य स्तरीय युवा पंचायत में जिले से शामिल होने वाले प्रतिभागी युवाओं को भोपाल में होने वाले 6 सत्रों के दो दिवसीय युवा पंचायत के सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे।

            चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए उनके जन्म स्थान अलीराजपुर जिले के भाबरा से भोपाल तक बाईक रैली भी निकाली गई। जिसमें बाईक सवार युवा भावरा की पवित्र माटी से भरे कलश लेकर शौर्य स्मारक स्थल भोपाल पहुंचे। चन्द्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती 23 जुलाई को लाये गये कलश शौर्य स्मारक भोपाल में स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान राज्य स्तरीय युवा पंचायत में भोपाल पहुॅचने वाले सभी 52 जिलों के चयनित युवा इस महत्वपूर्ण आयोजन के साक्षी बनेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें