कटनी में इंटीग्रेटेड स्पोर्टस कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने दी 10 करोड़ 24 लाख रूपये की स्वीकृति
(कटनी)– खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने कटनी मुड़वारा में इंटीग्रेटेड स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए 10 करोड़ 24 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें निर्माण कार्य व उपकरण के लिए राशि शामिल है।
कटनी में सर्वसुविधायुक्त स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के निर्माण को लेकर कटनी-खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने विशेष प्रयास किए थे। उनके प्रयास के चलते स्थाई वित्तीय समिति की बैठक में कटनी मुड़वारा में इंटीग्रेटेड स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए 10 करोड़ 24 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि में से 9 करोड़ 98 लाख रूपये से निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जबकि 26 लाख रूपये की स्वीकृति उपकरण क्रय के लिए स्वीकृत की गई है।

