मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के समस्त ग्रामों में निकाली गई प्रभात फेरी व रैलियां
(कटनी)- मध्य प्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस को जि़ले भर में पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है ।इस अवसर पर मंगलवार को प्रातः 8रू00 बजे जिला प्रशासन द्वारा जिले एवं ग्राम स्तर पर प्रभातफेरी एवं रैलियों का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा शिक्षा विभाग,खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नगर निगम,जनपद पंचायत ,व परिषद से संबद्ध प्रस्फुटन समितियों,नवांकुर संस्थाओं ,परिषद में संचालित बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के छात्र एवं परामर्श दाताओं के सहयोग व समन्वय से जिले स्तर पर धूमधाम से मनाया गया ।प्रातः 8रू00 बजे प्रभात फेरी ओर रैलियों का आयोजन कर ग्राम वासियों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के शुभकामना संदेश देने के साथ स्वच्छता, हरा-भरा मध्य प्रदेश, पर्यावरण, ऊर्जा व जल संरक्षण के नारे लगाकर ग्रामीण जनों को मध्य प्रदेश के विकास में भागीदारी का संदेश प्रदान किया गया प्रभात फेरियों के अंत में उपस्थित ग्रामीण जनों स्कूल के छात्र -छात्राओं के द्वारा मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गान एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई ।ग्रामीण जनों ने इस दौरान भजन कीर्तन और मध्य प्रदेश गान का भी गायन किया ।संपूर्ण जिले में कार्यक्रम के आयोजन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्बालमुकुंद मिश्रा, अरविंद शाह ,आरती गुप्ता, नंदनी भाटिया ,बबीता शाह व नवांकुर संस्था ,सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता एवं छात्र प्रस्फुटन समितियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

