लाड़ली लक्ष्मी योजना का जिला स्तरीय आयोजन द्वारका भवन मे आज

Advertisement

(कटनी)- लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 2 नवम्बर को द्वारका भवन मे दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल और अध्यक्ष महापौर प्रीति संजीव सूरी है। विशिष्ट अतिथि के रुप मे नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन उपथित रहेगें।

            बुधवार को प्रातः 10 बजे जाग्रति पार्क मे लाड़ली लक्ष्मी वाटिका और नगर निगम मे प्रातः 11 बजे लाड़ली लक्ष्मी पथ का लोकार्पण होगा।

पीले चावल

लाड़ली लक्ष्मियों और उनके माता -पिता  को जिला स्तर पर और जनपद पंचायत स्तर के समारोह में आमंत्रित करने घर -घर पीले हल्दी चावल दे कर आमंत्रण दिया गया ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें