पहरुआ अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जय जोहार पहरुआ ने जीता

(पहरुआ) वार्ड नंबर 3 पहरुआ मंडी में चल रहे अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जय जोहर पहरुआ ने बांग्ला पुरैनी को 18 रन से हरा दिया है।  बांग्ला पुरैनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जय जोहर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 14 ओवर में 96 पर पूरी टीम आल आउट हो गई। जिसके जवाब में बांग्ला पुरैनी को अच्छी शुरुआत के बावजूद 97 रन नहीं बना सकी और पूरी टीम महज 14 ओवर में 78 रन ही बना सकी। जय जोहर पहरुआ की तरफ से हरिवंश तिवारी ने 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटक कर मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया। वही साहिल साहू को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में  कोल ट्राइब फाउंडेशन के अध्यक्ष तुलाराम गौटिया जी , सूरज प्रसाद कोल, कमोद कोल ,रामकिशोर, राजू श्रीवास्तव जी , अनजान गौटिया, वार्ड नंबर 3 पहरुआ पार्षद सरला मिश्रा जी एवं आयोजक कुणाल कोल, रवि गोटिया,आनंद रजक ,अर्जुन कोल एवं वार्ड वासियो की उपस्थिति रही।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें