महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मद्यनिषेध संकल्प दिवस का आयोजन 30 जनवरी 2023 को
(कटनी)- संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश भोपाल का पत्र दिनांक 23 जनवरी अनुसार 30 जनवरी 2023 को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मद्यनिषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन का उददेश्य युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों में बढ़ती हुई मद्यपान तथा मादक पदार्थ, द्रव्यों के सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम के लिये, इनसे होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं और समाज को अवगत कराया जाकर उन्हें नशा छोड़ने के लिये प्रेरित किया जाना हैं।
शासन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा मद्यनिषेध संकल्प दिवस पर स्वेच्छा से मादक द्रव्यों तथा मदिरा पान त्यागने हेतु संकल्प दिलाना एवं संकल्प लेने वालों से संकल्प पत्र भरवाकर नशामुक्ति के पक्ष में वातावरण का निर्माण करानें के निेर्देश दिए है। उक्त दिवस के अवसर पर विद्यालय, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय जिले के समस्त शासकीय कार्यालय एवं स्वैच्छिक संस्थाएं तथा स्थानीय समाजसेवी सम्मिलित होकर नशामुक्ति संकल्प पत्र ऑनलाईन तथा वेबसाईट उचहवअण्पद पर जीवन को हॉ और नशे को ना ष्ेंल लमे जव सपमिए छव जव क्तनहेष् ई – शपथ पर दिलाने के निर्देश दिए गए है।
