“जिला स्तरीय युवा संसद 2023 प्रतियोगिता का किया गया वर्चुअल माध्यम से आयोजन”

(कटनी) नेहरु युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र कटनी द्वारा दिनांक 28ध्01ध्2023 को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्रमशरू चार जिलें अनूपपुर, जबलपुर, कटनी व शहडोल के युवाओं ने प्रतिभागिता कीद्य उक्त आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गयाद्य आयोजक मंडल एवं निर्णायक निर्णायक मंडल नेहरु युवा केंद्र कटनी कार्यालय में उपस्थित रहेंद्य उक्त प्रतियोगिता में युवाओं द्वारा तीन में से कोई एक विषय (1. स्वास्थ्य कल्याण एवं खेलकूद, 2. कौशल विकास अथवा 3. सोशल मीडिया) पर अपने विचार रखेय सभी प्रतिभागियों को चार मिनट का समय दिया गयाद्य उक्त युवा 18-25 वर्ष की आयु के बीच हैं एवं उनका चयन विगत सप्ताह में जिला स्तर स्क्रीनिंग प्रक्रिया द्वारा एन.वाई.के एवं एन.एस.एस. द्वारा किया गया। प्रत्येक जिले से 10 चयनित युवाओं ने सहभागिता कीद्य उक्त प्रतियोगिता में चयन समिति द्वारा प्रत्येक जिले से दो युवाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गयाद्य

               जिला स्तरीय युवा संसद 2023 प्रतियोगिता का वर्चुअल आयोजन कु. कीर्तिका कुहर (जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र कटनी) एवं जबलपुर के मार्गदर्शन में हुआ द्य कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर. आर. सिंह, डिप्युटी डायरेक्टर, नेहरू युवा केन्द्र शहडोल व अनूपपुर ने कीद्य सह आयोजक के रूप में श्री राजकुमार अग्रवाल (लेखा  कार्यक्रम पर्यवेक्षक नेहरु युवा केन्द्र कटनी), श्री अतुल कुमार पांडेय (लेखा कार्यक्रम सहायक नेहरु युवा केन्द्र जबलपुर), श्री मनीष चौहान (लेखा कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर) एवं शहडोल ने अपना सहयोग प्रदान किया। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. चित्रा प्रभात (वरिष्ठ प्राध्यापिका शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी), श्री अनिल काम्बले (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर आनंदम विभाग कटनी), श्री सुदीप सुहाने (रीसर्च एसोसिएट कलेक्टर कार्यालय कटनी), मंजूषा गौतम (अध्यक्ष मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन मुकेश तिवारी (पत्रकार नई दुनिया कटनी) उपस्थित रहे ।

          कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. आर.आर.सिंह द्वारा युवाओं कों शुभकामनाएं प्रेषित की गईद्य कार्यक्रम के अंत में डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान कियाद्य प्रतियोगिता का सफल संचालन रामकुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, नेहरु युवा केंद्र कटनी द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें